नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- वीवो भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। कंपनी अब अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। हम बात कर रहे हैं Vivo X200 FE की। कहा जा रहा है कि यह फोन भारत में वीवो X200 प्रो मिनी की जगह आ सकता है, जिसे अक्टूबर 2024 में चीन में बेस और प्रो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। वीवो X200 प्रो मिनी और X200 अल्ट्रा वेरिएंट की पहले भारत में आने की उम्मीद थी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी भारत में X200 प्रो मिनी मॉडल की जगह एफई वेरिएंट लॉन्च कर सकती है और इसके साथ वीवो X200 अल्ट्रा भी आ सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में 6.3 इंच की छोटी स्क्रीन होगी।वीवो X200 FE इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (संभावित) स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, वीवो X200 एफई को भारत में जून क...