नई दिल्ली, फरवरी 10 -- लग्जरी सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत में अपने वॉल्यूम को बढ़ाने पर जोड़ दे रही है। इसके लिए कंपनी जल्द भारत में बिकने वाली कारों का यहीं पर प्रोडक्शन करने वाली है। बता दें कि कंपनी ने साल 2023 में कुल 1,474 यूनिट EV की बिक्री की थी। जबकि यही आंकड़ा साल 2022 में सिर्फ 347 यूनिट है। इस तरह साल दर साल आधार पर बीएमडब्ल्यू के EV की बिक्री में 325 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत में 5 इलेक्ट्रिक कार बेचती है। आइए जानते हैं कंपनी के प्लान के बारे में विस्तार से। कुल बिक्री में 10 पर्सेंट से अधिक हिस्सा EV का

बता दें कि बीएमडब्ल्यू के इलेक्ट्रिक लाइन-अप में BMW iX1, BMW i4, BMW iX, BMW i7 और Mini 3-Door Cooper SE शामिल हैं। जबकि BMW iX सा...