नई दिल्ली, फरवरी 20 -- टीवीएस के स्वामित्व वाली ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी नॉर्टन एक बार फिर चर्चा में है। इसकी आने वाली एडवेंचर टूरर बाइक नॉर्टन एटलस (Norton Atlas) को भारत में टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। बता दें कि पहले सिर्फ बाइक का पिछला हिस्सा नजर आया था। वहीं, इस बार खास बात यह है कि अब नई स्पाई तस्वीरों में इसका फ्रंट लुक भी साफ दिख रहा है। इससे यह काफी हद तक समझ आ गया है कि लॉन्च के वक्त नॉर्टन एटलस कैसी दिखेगी। एडवेंचर और टूरिंग बाइक पसंद करने वालों के लिए यह अपडेट काफी एक्साइटिंग माना जा रहा है। आइए जानते हैं बाइक के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- होंडा SP 125 खरीदने का बना रहे प्लान, तब यहां जानिए वैरिएंट और उनकी कीमतेंकुछ ऐसी है डिजाइन डिजाइन की बात करें तो नॉर्टन एटलस बिल्कुल मॉडर्न और प्रीमियम फी...