नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो अप्रवासियों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करवाता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित छह अवैध बांग्लादेशियों और उसके पांच भारतीय साथी को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना महज चार साल की उम्र में भारत में प्रवेश कर गया था। दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह का संचालन 55 साल का चांद मिया द्वारा किया जाता है। वह चार साल की उम्र में भारत में प्रवेश कर गया था। यह गिरोह पहचान के लिए जाली दस्तावेज भी बनाता था, ताकि अवैध अप्रवासी देश में स्थायी रूप से रह सकें और रोजगार प्राप्त कर सकें। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि चांद मिया द्वारा दी गई सूचना के आधार पर चेन्नई से 33 और अवैध अप्रवासियों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस...