मेहसाणा, मार्च 19 -- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 महीने रहने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स धरती पर लौट आई हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार तड़के फ्लोरिडा तट पर उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी से भारत में भी जश्न का माहौल है, विशेषकर सुनीता के पैतृक गांव में तो होली-दिवाली एक साथ मना गई है। सुनीता विलियम्स का पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा जिले में है। यहां के झूलासण गांव से ही सुनीता के पिता अमेरिका गए थे। सुनीता के पिता दीपक पांड्या इसी गांव से 1957 में अमेरिका गए थे। सुनीता के कई रिश्तेदार और परिवार के लोग झूलासण में रहते हैं। 2006 और 2013 में सुनीता विलियम्स खुद भी यहां आ चुकी हैं। गांव वाले विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए के लिए 9 महीने तक 'अखंड ज्योति' जला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.