नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Donald Trump Tariffs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसके बाद से दुनियाभर में ट्रंप टैरिफ की चर्चा है। ट्रंप द्वारा भारत को 'टैरिफ किंग' कहा जाता है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े कुछ और ही बताते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका भी प्रमुख आयातों (जिनमें डेयरी, तंबाकू और फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं) पर दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाता है। भारत का साधारण औसत टैरिफ 17% है, जबकि भारत को अमेरिकी निर्यात का औसत 5% से कम है, जो ट्रंप के अनुमान से काफी कम है।क्या है डिटेल टॉप 100 अमेरिकी निर्यात वस्तुएं 2023-24 में अमेरिका से भारत के 42.2 अरब डॉलर के आयात का 75% हिस्सा थीं, जिनमें से अधिकांश पर भारत के राष्ट्रीय औसत से कहीं कम शुल्क लगता है। विश्व व्यापार संगठन की रिपोर...