महाराजगंज, दिसम्बर 21 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली इमीग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के दौरान शनिवार को एक श्रीलंकाई नागरिक को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास मिला पासपोर्ट और वीजा वैध है, लेकिन उसके समुद्री मार्ग से अनधिकृत प्रवेश की बात सामने आ रही है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान केनाडी राजेन्द्रम पुत्र नेगोम्बो, निवासी श्रीलंका के रूप में हुई है। इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान उक्त नागरिक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ एवं जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसका पासपोर्ट और वीजा वैध है, लेकिन भारत में उसका प्रवेश समुद्री मार्ग से अनधिकृत तरीके से हुआ था। यह भारतीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इमीग्रेशन के अ...