बुलंदशहर, अगस्त 5 -- प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मोहन कुटी स्थित सिद्धाश्रम में सोमवार को भारत माता के नव निर्मित मंदिर का उदघाटन करते हुए 1857 की क्रांति के शहीदों को नमन किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत माता का मंदिर बुलंदशहर में आस्था का केंद्र है और रहेगा। उन्होंने मंदिर में वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कहा कि यह मंदिर भारत मां के वीर सपूतों की हमें याद दिलाता रहेगा। पंडित श्रीराम आचार्य के शिष्य अशोक कुमार युग प्रहरी ने बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधि-विधान के साथ भारत माता के मंदिर का शुभारंभ किया। सुबह मंदिर प्रांगण में हवन हुआ। इसमें मोहन कुटी सिद्धाश्रम न्यास पीठ के सभी पदाधिकारियों ने आहुति दीं। ब्रजेश पाठक ने मंदिर में लगी सभी क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्या...