कौशाम्बी, जनवरी 30 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। भारत भ्रमण पर साइकिल से निकले फिनलैंड निवासी मार्को का जिले के अजुहा नगर पंचायत चेकपोस्ट पर चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा के साथ स्थानीय लोगों ने जलपान कराते हुए स्वागत किया। फिनलैंड देश के रहने वाले मार्को पुत्र सुलमन ने बताया कि वह भारत भ्रमण के लिए तीन माह पहले दिल्ली से साइकिल से यात्रा पर निकले थे। गुरुवार को वह कौशांबी के अजुहा पहुंचे। शुक्रवार की सुबह वह अपनी यात्रा पर निककर सीधे प्रयागराज जाएंगे। प्रयागराज महाकुम्भ में पहुंचने के बाद वह कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.