नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और भूटान के बीच 4,033 करोड़ रुपये की लागत से दो रेल लिंक परियोजनाओं के निर्माण को लेकर सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। दोनों देशों के बीच पहली बार रेल संपर्क स्थापित करने की दिशा में ये पहल हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह ऐलान किया। भारत-भूटान के बीच हुए इस समझौते से दोनों देशों के बीच परस्पर आवागमन, पर्यटन और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा रणनीतिक रुप से भी इन परियोजनाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोकराझार गलेफू रेल लिंक 69 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें 2.39 किमी हिस्सा भूटान में होगा। यह भूटान के गेलेफू औद्योगिक शहर को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ेगा। इसके न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.