नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को एक रंगारंग समारोह में 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किंग्स मशाल का अनावरण करते हुए 2047 तक भारत को दुनिया के शीर्ष पांच खेल राष्ट्रों में शामिल करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि किंग्स मशाल रिले राष्ट्रमंडल में सद्भाव, दृढ़ता और प्रगति के मूल्यों का प्रतीक है।राष्ट्रमंडल खेल अगले साल 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लासगो में आयोजित किए जाएंगे। मांडविया ने कहा, ''आज भारत विश्व स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है और पदक भी जीत रहा है। हम खेलों में और आगे बढ़ेंगे और 2036 तक भारत दुनिया के शीर्ष 10 पदक विजेताओं में शामिल होगा। और 2047 तक में जब देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा तब देश शीर्ष पांच खेल राष्ट्रों में शामिल होगा।'' यह भी पढ़ें- गि...