नई दिल्ली, फरवरी 12 -- टी-20 विश्व कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया से खेल रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर किया, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। भारतीय टीम जब गेंदबाजी कर रही थी उस दौरान एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला जो क्रिकेट के मैदान पर बहुत कम होता है। दरअसल, हार्दिक पांड्या पारी का 18 वां ओवर फेंकने की तैयारी में थे तभी दर्शक दीर्घा से एक फैन हार्दिक के पास पहुंच गया। मैच में थोड़ी देर का व्यवधान भी हुआ। हार्दिक पांड्या खुद आश्चर्य में थे, लेकिन अंत में सुरक्षा के जवानों ने उस फैन को अपने हवाले कर लिया और मैच दोबारा शुरू हुआ। यह घटना दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई, जहां भारत बनाम नामीबिया का मुकाबला खेला जा रहा है। भारी सुरक्षा बलों...