नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आज दुनिया जब अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, ऐसे में भारत और फ्रांस की भागीदारी वैश्विक स्थिरता की शक्ति है। मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के बाद मोदी ने संयुक्त प्रेस बयान के दौरान ये बातें कहीं। दोनों देशों की भागीदारी की कोई सीमा नहीं मोदी और मैक्रों ने इस मौके पर कर्नाटक के वेमागल में एयरबस और टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल) के हेलीकॉप्टर कारखाने का भी वर्चुअल तरीके से शुभारंभ किया। मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस की भागीदारी केवल रणनीतिक नहीं है बल्कि आज के उथल-पुथल से भरे युग में यह वैश्विक स्थिरता और वैश्विक प्रगति की भागीदारी है। दोनों देशों की भागीदारी की कोई सीमाएं नहीं हैं। यह गहरे समुद्र से लेकर सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.