हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- हाजीपुर। नि.सं. वेटलैंड संरक्षण, पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में लगातार वर्षों से काम कर रहे प्रख्यात शिक्षाविद हाजीपुर एसएनएस कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं पक्षी विशेषज्ञ डॉ सत्येन्द्र कुमार को भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल दिल्ली ने साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत प्रतिभा सम्मान अवॉर्ड 2026 से सम्मानित करेगी। यह सम्मान डॉ सत्येन्द्र कुमार को 5 जनवरी, 2026 को न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ,(एन डी एम सी) कन्वेंशन सेंटर, संसद मार्ग, नई दिल्ली में होने वाले अवॉर्ड सेरेमनी में में दिया जायेगा । भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल दिल्ली डॉ सत्येन्द्र कुमार को पत्र भेज कर दी है। हाजीपुर एस एन एस कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.सत्येन्द्र कुमार वेटलैंड संरक्षण, पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण...