नई दिल्ली, जनवरी 1 -- भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों और मछुआरों की सूची का गुरुवार को आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कैदियों की सूची का आदान-प्रदान वर्ष 2008 के द्विपक्षीय वाणिज्य दूतावास संपर्क समझौते के अंतर्गत नई दिल्ली और इस्लामाबाद में कूटनीतिक माध्यमों से किया गया। भारत ने उसकी जेलों में बंद 391 असैनिक कैदियों और 33 मछुआरों की जानकारी साझा की है। ये सभी पाकिस्तानी नागरिक हैं या माने जाते हैं। इसी प्रकार पाकिस्तान ने उसकी जेलों में बंद 58 असैनिक कैदियों और 199 मछुआरों की जानकारी साझा की है जो भारतीय नागरिक हैं या भारतीय माने जाते हैं। भारत ने पाकिस्तान से उसकी जेलों में बंद असैनिक कैदियों और मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित तथा लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी का आग्रह किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.