नई दिल्ली, जून 9 -- Thailand-Cambodia Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले महीने हुए चार दिनों के सैन्य झड़प और दोनों देशों के बीच जारी तनातनी के बीच एशिया के दो और देश युद्ध के मुहाने पर आ खड़े हुए हैं। दोनों देशों ने अपनी-अपनी सीमाओं पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती भी कर रखी है। बड़ी बात ये है कि ये दोनों देश भी पड़ोसी हैं और दोनों की सीमा कॉमन है। एक और बड़ी बात यह है कि इन दोनों देशों का कॉमन फ्रेंड चीन है। चीन के दोनों ही देशों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। युद्ध के मुहाने पर खड़े ये दोनों देश हैं कंबोडिया और थाईलैंड। दोनों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद भी चल रहा है। जब-तब दोनों देशों के बीच सीमा पर झड़प होती रहती है। पिछले दिनों 28 मई को भी थाईलैंड-कंबोडिया की सीमा पर सैन्य झड़प हुई, जिसमें कंबोडिया के एक सैनिक की मौत हो गई। ये झड़प...