बिहारशरीफ, मई 10 -- भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर भी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल होने सीमावर्ती राज्यों के कई खिलाड़ी नहीं पहुंचे बाहर से आने वाले सैलानियों की संख्या घटी, होटलों की बुकिंग हो रहीं कैंसिल फोटो राजगीर कुंड : राजगीर के ब्रह्मकुंड के पास सुरक्षा में तैनात पुलिस। राजगीर, निज संवाददाता। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध का असर जिले के पर्यटन उद्योग के साथ ही राजगीर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर पड़ा है। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर, वैष्णोदेवी आदि जगहों पर जाने वाले लोग ट्रेन का टिकट भी कैंसिल करा रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पार्टिसिपेंट करने वाले जम्मू कश्मीर, गुजरात और इसके आसपास के सीमावर्ती राज्यों के प्लेयर और स्टाफ नहीं पहुंच पाये हैं। बिहार राज्य भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार...