नई दिल्ली, फरवरी 15 -- पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान एक बार फिर दोनों कप्तानों के बीच दूरियां नजर आईं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलंबो में टी20 विश्व कप मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखा। मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हाथ नहीं मिलाने की संभावना है। सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपनाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.