गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पाकिस्तान-भारत के बीच चल रहे तनाव को देखते हुई लोगों ने अमरनाथ और चारधाम यात्रा टाल रहे हैं। अमरनाथ यात्रा और चार धाम के लिए 150 लोगों ने मेडिकल जांच कराया है। बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक 37 दिनों तक चलेगी। उसका पंजीकरण 22 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था। अमरनाथ की यात्रा का आरंभ आषाढ़ पूर्णिमा से होता है जो पूरे सावन चलती है। श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षा बंधन के दिन संपन्न होती है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। गढ़वा से 12, 19 , 24 और 27 जुलाई को जत्था निकालना है। उसे लेकर लोग रेलवे टिकट करने की तैयारी कर ही रहे थे । उसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव शुरू हो गई। अब दोनों देशों के बीच चल र...