बरेली, फरवरी 15 -- रविवार को महाशिवरात्रि को लेकर एक ओर जहां उत्साह है वहीं दूसरी ओर शाम को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है। रविवार शाम को होने वाले महामुकाबले के लिए हर किसी को इंतजार है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर नाथ नगरी बरेली के भी खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा है। ‎रविवार का दिन होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों ने अभी से इस महामुकाबले को लेकर अपनी खास तैयारी कर ली है। सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर और रामपुर गार्डन में क्रिकेट का अलग ही माहौल देखने को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...