रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लोक उत्सव- भारत पर्व, का आयोजन 26-31 जनवरी 2025 तक लाल किला, नई दिल्ली परिसर में किया गया है। जिसका मुख्य आकर्षण- प्राकृतिक मनोहर चित्र, हथकरघा और हस्तशिल्प, क्षेत्रीय व्यंजन, सांस्कृतिक प्रदर्शन और किचन स्टूडियो है। इसमें पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार के नेतृत्व में होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची की ओर से झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल- हमिन कर झारखंड, लगाया गया है, जो विभिन्न प्रांतों से आए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस स्टॉल में झारखंड का प्रचलित पेय- चावल की चाय के अलावा धुस्का, आलू चने की सब्जी, मड़ुआ छिलका रोटी, टमाटर की चटनी, डूम्बू, अरसा पीठा के अलावा मड़ुआ की- कुकीज, मड़ुआ रोल और मड़ुआ लड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.