नई दिल्ली, मार्च 18 -- - केंद्रीय मंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड सीईओ गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया - कहा, व्यापार साझेदारी से दोनों देशों में बढ़ेगा आपसी सहयोग - भारत में तैयार कर दुनिया को उचित मूल्य पर चीजें उपलब्ध करा सकता है न्यूजीलैंड नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार की बड़ी संभावनाएं हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत-न्यूजीलैंड सीईओ गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देश व्यापार के क्षेत्र में मिलकर काम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज कृषि, डेयरी, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, खेल, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, वन क्षेत्र एवं बागवानी जैसे अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापार की बड़ी संभावनाएं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में भारत की अर्थव्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.