नई दिल्ली, जून 22 -- भारत ने शनिवार को श्रीलंका को आश्वासन दिया कि वह ईरान में फंसे उसके नागरिकों को भी निकालेगा, जो इस ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच फंसे हैं। श्रीलंका ने भारत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह 'एकजुटता का कार्य भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी का उदाहरण है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को 'एक्स पर पोस्ट किया कि श्रीलंका भारतीय नागरिकों के साथ-साथ ईरान से श्रीलंकाई नागरिकों को निकालने में समय पर सहायता के लिए भारत सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है। भारतीय दूतावास ने कहा कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर, ईरान में भारतीय दूतावास के निकासी प्रयासों में नेपाल और श्रीलंका के नागरिक भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.