नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारतीय टीम ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज के बाद टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। भारतीय टीम ने जारी टूर्नामेंट में अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम ने ईशान किशन की धमाकेदार पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी।वेस्टइंडीज के बाद भारत ने किया क्वालीफाई वेस्टइंडीज ने रविवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में नेपाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करने...