नई दिल्ली, मई 23 -- भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र 23 जून तक के लिए बंद कर दिया है। उधर, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का नोटम (नोटिस) जारी किया है, जिसमें कहा गया कि 23 जून 2025 तक उसका (पाकिस्तान का) हवाई क्षेत्र भारतीय एयरलाइन और ऑपरेटर संचालित स्वामित्व या किराए पर लिए गए विमानों के लिए बंद रहेगा। यह प्रतिबंध सैन्य उड़ान पर भी लागू होगा। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है। तनावपूर्ण स्थिति के बीच पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को अपना हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए 24 मई तक के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद भारत ने भी अपना हवाई क्षेत्र पाकिस्तान स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.