नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमार होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों की वजह से तीसरे टी20 मैच से बाहर हैं। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने भी तीन बदलाव करते हुए कोर्बिन बोश, एनरिक नोर्किया और ट्रिस्टन स्टब्स को एकादश में शामिल किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा विकेट अच्छा लग रहा है, नहीं लगता कि इसमें अधिक बदलाव होगा। बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.