नई दिल्ली, मई 13 -- भारत ने मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) और सर्विस (सेवा) सेक्टर दोनों में दुनिया के सभी विकसित और उभरते देशों को पीछे छोड़ दिया है। अप्रैल 2025 के लिए जारी जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 58.2 और सर्विस पीएमआई 58.7 रहा जो वैश्विक स्तर पर सबसे ऊंचे आंकड़े हैं। पीएमआई यानी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाने वाला एक प्रमुख सूचकांक होता है। अगर पीएमआई 50 से ऊपर होता है तो इसका मतलब है कि उस सेक्टर में विस्तार हो रहा है और 50 से नीचे का मतलब होता है कि सेक्टर में गिरावट आ रही है। भारत के लिए ये ऊंचे आंकड़े यह बताते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है।भारत से काफी कम है चीन का पीएमआई अगर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले देखा जाए जैसे, चीन का मैन्युफैक्चरिंग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.