नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के डिजिटल मॉडल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ने तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने में दुनिया को नया रास्ता दिखाया है। गुरुवार को एआई समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने भारत की डिजिटल पहचान, यूपीआई और एआई प्रतिभा को 'सभ्यता बदल देने वाला मॉडल' बताया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अपने संबोधन की शुरुआत नमस्ते से की और अंत 'जय हो' के साथ किया। उन्होंने मंच से कहा कि भारत ने जो किया है, वह दुनिया में किसी और देश ने नहीं किया। मैक्रों ने कहा कि 10 साल पहले मुंबई का एक स्ट्रीट वेंडर बैंक खाता भी नहीं खोल सकता था न पता, न दस्तावेज़, न पहचान लेकिन आज वही वेंडर अपने फोन पर पूरे देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.