मधुबनी, सितम्बर 19 -- हरलाखी,एक संवाददाता। सीमावर्ती इलाके में कई दिनों से रुक रुक कर हो रही वर्षा और नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली नदियां उफान पर है। जिससे सीमावर्ती इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र से सीमा पर बहने वाली जमुनी नदी व बेलनौती नदी में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नदियों में कई जगह तटों का कटाव भी हुआ है। जिससे बाढ़ का पानी नदियों के छलक कर अगल बगल से खेतों में भी पहुंचने लगा है। खेतों में नाड़ियों के बाढ़ के पानी घुसने से किसानों के फसल भी डूब गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली नदियों में लगातार जलस्तर की वृद्धि हो रही है। लगातार नदियों में पानी का इजाफा हो रहा है। नदियों में लबालब पानी भरा हुआ है। अगर लागातर नदियों का जलस्तर बढ़ता रहा तो भारत-ने...