मधुबनी, सितम्बर 10 -- जयनगर। नेपाल में सोशल मीडिया को बंद करने व भष्ट्राचार के खिलाफ जेन जेड के हिंसक प्रदर्शन के कारण भारत-नेपाल रेल सेवा परिचालन को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से दोनों रेल रैक को जयनगर स्टेशन पर लगा दिया गया। ताकि कोई नुकसान नहीं पहुंचे। नेपाली स्टेशन अधीक्षक श्रवण मीणा ने बताया कि मंगलवार की सुबह वाली ट्रेन गयी है और वापस भी आयी है। बढ़ते प्रदर्शन और आगजनी को दखते हुए दिन के एक बजे नेपाल रेल प्रशासन की ओर भारत-नेपाल के बीच रेल परिचालन अनिश्चितकालीन के लिए रोक दिया है। उन्होंने बताया कि एक ट्रेन रैक आ गयी है। दूसरा भी जयनगर नेपाली स्टेशन लाया जा रहा है। इधर,भारत-नेपाल ट्रेन परिचालन ठप होने से नेपाल के सीमावर्ती स्टेशनों के दर्जनों यात्री जयनगर में फंसे हुए हैं। जनकपुरधाम के यात्री सुमन्त थापा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.