बरेली, मार्च 22 -- आगामी त्योहार अलविदा, ईद और नवरात्रि आदि त्योहारों को लेकर एडीजी रमित शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग कर सभी जनपद के पुलिस प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी बैठक में एडीजी रमित शर्मा ने भारत-नेपाल बॉर्डर और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार रजिस्टर का अवलोकन संवेदनशील इलाकों और विवादित स्थलों को चिह्नित कर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट का तुरंत खंडन करने को भी कहा। संवेदनशील जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी और रूफटॉप ड्यूटी व सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात करने को कहा। उन्होंने पुलिस के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.