महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- ठूठीबारी (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल की साझा मैत्री की एक मिसाल सोमवार को ठूठीबारी सीमा पर देखने को मिली। दोनों देशों के सुरक्षा बलों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सीमा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक चले इस संयुक्त अभियान में सीमा के दोनों ओर के लोगों ने हिस्सा लिया। सीमा पर यह पहल स्वच्छता का उदाहरण बनी। भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम साबित हुआ। मुख्य प्रवेश द्वार ठूठीबारी के सामने चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में एसएसबी ठूठीबारी के निरीक्षक सर्वेश यादव के नेतृत्व में 12 कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी की। वहीं पड़ोसी देश नेपाल की ओर से पुलिस निरीक्षक गंगा दत्त बडू अपने 11 जवानों के साथ शामिल हुए। ...