नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारत यात्रा पर आई नीदरलैंड की रक्षा मंत्री सुश्री काजसा ओलोंगरेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने विशेष रूप से समुद्री और औद्योगिक क्षेत्र में अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दोनों नौसेनाओं के बीच गहरे होते संबंधों का भी उल्लेख किया और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उत्सुकता व्यक्त की। रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि डच उपकरण निर्माताओं को भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति शृंखलाओं में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। भारत ने जीवंत नवाचार और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है। कौशल और प्रौद्योगिकी में भारत और नीदरलैंड एक दूसर...