नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के एक 'शक्ति-केंद्र' के रूप में स्थापित किया है। भारत अब इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात करने वाले दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हो गया है, जबकि पहले यह नगण्य था। अब यह 12 लाख करोड़ से अधिक का हो चुका है। अब भारत के कुल निर्यात में यह तीसरे स्थान पर आ गया है। केंद्रीय मंत्री ने सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना को ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि इस प्लांट में प्रति माह तीन करोड़ 60 लाख चिप का उत्पादन होगा। आप जो डिजिटल स्क्रीन देखते हैं, उनका 'दिमाग' (चिप) अब यह दिमाग आपके जेवर में तैयार किया जाएगा। सेमीकंडक्टर एक बुनियादी तकनीक है, जिसके विकसित होने से देश में कई ...