प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 9 -- कुंडा, संवाददाता। पूरे विश्व में भारत देश को ही माता का सम्मान मिला है। हम भारत को भारत माता कहकर पुकारते हैं, विश्व में अन्यत्र ऐसा नहीं हैं। भारत और सनातन धर्म एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। यह बातें दिलेरगंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कथा मंच पर कथा व्यास आचार्य डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर के सम्मानित किए जाने के बाद कही। राजा भैया ने कहा कि सनातन ही भारत है और भारत ही सनातन है। इसके पहले कथा वाचक डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर ने राजा भैया भगवान का चित्र देकर, अंग वस्त्र से सम्मानित किया। आचार्य डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर ने सुदामा चरित्र, भागवत सार की कथा सुनाते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर डॉ. कैलाश नाथ ओझा, बाबागं...