पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के लिए पलामू की जनता का योगदान 100% है। भारत दुनिया में इतिहास बनाने की ओर अग्रसर है। पिछली सरकार ने पुरातन संस्कृति के संरक्षण को दबाने का काम किया। परंतु अमृत काल के11 वर्षों में राम मंदिर भव्यता के साथ खुला और कश्मीर से धारा 370 धारा हटाया गया। वे भाजपा के पलामू जिला कमेटी के विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूरा होने पर मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल नगर भवन में गुरुवार को आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, सांसद व...