रांची, अगस्त 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भारत-तिब्बत सहयोग मंच, झारखंड प्रदेश की ओर से पहाड़ी मंदिर में शिव भक्तों के बीच खीर भोग का वितरण मंगलवार को किया गया। पहाड़ी बाबा की आरती की गई। भारत-तिब्बत सहयोग मंच एवं श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प दुहराया। संगठन के क्षेत्रीय संयोजक संजय मिनोचा, श्री राम भरत मिलाप समिति के संरक्षक सरदार अशोक सिंह, जय नारायण विजय, महामंत्री नम्रता सोनी, महेश विजय, महेश सोनी, जितेंद्र बरनवाल, प्रिया सिन्हा, अनिल केसरी, विवेक कुमार, प्रमिला श्रॉफ, वीणा शारदा, यश बांगर व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.