जमुई, फरवरी 11 -- झाझा । निज संवाददाता दवा के सभी दुकानदारों के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी के पोर्टल पर अपना ड्रग लाइसेंस,आधार कार्ड,ईमेल और दुकान की फोटो अपलोड करना अब अनिवार्य हो गया है। मंगलवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की झाझा शाखा के अध्यक्ष सुरेश यादव ने स्थानीय दवा दुकानदारों से उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब सभी दस्तावेजों को डिजिटल माध्यम से सरकार को उपलब्ध कराना आवश्यक है। मंगलवार को इसी क्त्रम में एसोसिएशन द्वारा दुकानदारों की सुविधा व सहूलियत के नजरिए से एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था।अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में आहूत उक्त कार्यशाला में अनेकों दवा व्यापारियों ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के एनएचए पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। मौके पर मौजूद जमुई के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.