कोडरमा, अक्टूबर 29 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। भारत ज्ञान विज्ञान समिति कोडरमा की कार्यकारिणी समिति की बैठक एमआर ग्लोबल स्कूल चाराडीह में जिलाध्यक्ष राम रतन अवध्या की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा, सामाजिक कुरीतियां, अंधविश्वास, महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही कक्षा 5वीं व 7वीं की प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं की खामियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अशीम सरकार, जिला सचिव अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष सुश्री शिल्पी सिंह, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर रजक, सचिव कैलाश रजक, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार, सचिव चंद्रदेव साव आदि सदस्य उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करत हुए राम रतन अवध्या ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान समिति...