नई दिल्ली, अगस्त 26 -- भारत मंडपम, प्रगति मैदान का सभागार रविवार की संध्या उस समय अद्वितीय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 'राष्ट्र के जागरण का समय आ गया' विषयक राष्ट्रीय समारोह का भव्य आयोजन हुआ। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह जन्म शताब्दी 2026 - अखंड ज्योति एवं परम वंदनीया माताजी के अवतरण शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते कदमों में एक ऐतिहासिक संकल्प-संध्या सिद्ध हुई। मुख्य अतिथि डॉ. चिन्मय पंड्या जी, अखिल विश्व गायत्री परिवार ने कहा,'आज विश्व को दिशा देने की क्षमता केवल भारत के पास है। यह तभी संभव होगा जब हर नागरिक आत्मविश्वास, नैतिकता और आध्यात्मिकता को अपने जीवन का आधार बनाए। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का संदेश है - भारत का उत्थान ही विश्व का उत्थान है। यह भी पढ़ें- पहले कहा बहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.