धनबाद, अगस्त 12 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को गांधी जी के ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। नाटिका का निर्देशन विद्यालय की अध्यापिका रुया सिंह ने किया। आनंद गोपाल द्विवेदी, अविनय घोष, सार्थक, श्रेयस पांडेय, रितिका, अदिति, उरी, आदित्य, सार्थक, अजलान, आयत सहित कई विद्यार्थियों ने नाटिका में भाग लिया। बच्चों ने गांधी जी के नेतृत्व में चले स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन को जीवंत कर दिया। बच्चों के नाटक प्रस्तुति को देखकर दर्शक दीर्घा भी भाव विभोर हो उठा। कार्यक्रम में प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने बच्चों के अभिनय की सराहना की। मौके पर शिक्षक अजय, कृष्ण, मोहन, बृज किशोर द्विवेदी, शुभम कुमार अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...