सहारनपुर, अगस्त 9 -- शुक्रवार को गांधी पार्क में उप्र उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि आज भी देशवासियों को एकजुट होकर गरीबी, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता जैसी बुराइयों से लड़ना होगा। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया। व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने पर जोर दिया। इस दौरान रमेश अरोडा, संजय मिडढा, एसके सूरी, अभिषेक भाटिया, अशोक मलिक, मनीष मेहता, हेंमत कपूर, दीपक दिशावर, अंकुश कर्णवाल, अब्दुल रज्जाक, शकील व नौशाद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...