बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- भारत-चीन मैच देखने उमड़ी हजारों की भीड़, गर्मी पर भारी पड़ा जुनून हॉकी के बुखार में डूबा शहर बोले-अब यहां क्रिकेट भी होना चाहिए फोटो: दर्शक: राजगीर में भारत-चीन हॉकी मैच से पहले स्टेडियम में भोजपुरी गानों पर झूमते और तिरंगा लहराते उत्साहित दर्शक। बिहारशरीफ/राजगीर, हिंदुस्तान टीम। शुक्रवार को राजगीर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम किसी उत्सव के मैदान में तब्दील हो गया। भारत और चीन के बीच होने वाले महामुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े और पूरा स्टेडियम इंडिया-इंडिया के नारों से गूंज उठा। तेज गर्मी और उमस भी दर्शकों के जुनून को कम नहीं कर सकी। मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में बज रहे भोजपुरी गानों पर लोग जमकर थिरके और तिरंगा लहराकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। मैच देखने आए दर्शक गौरव कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.