नई दिल्ली, मार्च 20 -- बीते दिनों कर्नाटक में इजरायल की महिला पर्यटक के साथ गैंग रेप की घटना सामने आने के बाद अब तमिलनाडु से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां फ्रांस की एक महिला को कथित तौर पर मोक्ष प्राप्त करवाने के बहाने से एक टूरिस्ट गाइड ने उसके साथ गंदी हरकत की। खबरों के मुताबिक तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक पहाड़ी की चोटी पर ले जा कर गाइड ने उसका यौन उत्पीड़न किया। जानकारी के मुताबिक फ्रांस की 46 वर्षीय महिला बीते जनवरी में तिरुवन्नामलाई पहुंची थी और वह एक निजी आश्रम में रह रही थी। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले साल भूस्खलन के बाद दीपमलाई पहाड़ी पर चढ़ाई पर प्रतिबंध के बावजूद वह गाइडों के एक समूह के साथ 2,668 फुट ऊंची पहाड़ी पर चढ़ी थी। पुलिस के मुताबिक जब वह ध्यान करने के लिए एक गुफा में गई, तो वेंकटेशन नामक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.