आगरा, जुलाई 15 -- कारागार सुधारों के क्षेत्र में 18 वर्षों से कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन का भारत गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कासगंज कारागारों में बंदियों के कल्याण के लिए चलाए गए उनके अभियान के आधार पर दिया जाएगा। राष्ट्रीय फेयर विजन फाउंडेशन के द्वारा विभिन्न स्तरों पर किए गए परीक्षणों के बाद जेल सुधारक डॉ. प्रदीप रघुनंदन का नाम फाइनल किया गया और उन्हें 15 अगस्त को दिल्ली में एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभागियों को सम्मान प्रदान करेंगी। यह जानकारी डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...