बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- गुलावठी। देवनागरी महाविद्यालय में भारत कौशल प्रतियोगिता के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर के प्रशिक्षक भगवान प्रसाद एवं भूपेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ साझा कीं तथा विद्यार्थियों को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में कुछ विद्यार्थियों का इस प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया।कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य कृष्ण कुमार द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता, आत्मविश्वास एवं रोजगारोन्मुखी कौशल का विकास करते हैं। कौशल आधारित प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.