नई दिल्ली, फरवरी 8 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया। यूएसए को अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 29 रनों से हराया। इस मैच की शुरुआत में यूएसए ने भारत पर शिकंजा कसा हुआ था, एक समय ऐसा था जब 77 के स्कोर पर भारत के 6 विकेट गिरे हुए थे, मगर इसके बाद यूएसए की टीम से हुई गलतियों और अनुभव की कमी के कारण वह भारत पर दबाव बरकरार नहीं रख पाए और यूएसए को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टर्निंग पॉइंट्स को लेकर बात की है। बता दें, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की पारी के दम पर 162 रनों का टारगेट रखा था, जिसके सामने यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई। यह भी पढ़ें- SKY ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा...