नई दिल्ली, फरवरी 1 -- मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम को भारत के हाथों टी20 सीरीज में 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में गदर काटा और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी। भारत ने शनिवार को पांचवे और आखिरी टी20 मैच में 271/5 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा। डिफेंडिंग चैंपयन भारत ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी पुख्ता कर ली है लेकिन सीरीज में बुरी तरह हार झेलने से सेंटनर की रूह कांप गई। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को घर में हराना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उसे यहां की परिस्थितियां बखूबी मालूम हैं। सेंटनर ने पांचवे मैच के बाद कहा, ''पूरी सीरीज को देखें तो हमने बहुत सारी सकारात्मक बातें सीखी हैं। भारत एक बहुत अच्छी टीम है। मैंने यह बात शुरू में ही कही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.