प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- प्रतापगढ़। सनातन हितकारी न्यास के सदस्यों ने सोमवार को अध्यक्ष ठाकुर प्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में भारत को सनातन राष्ट्र घोषित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि हमारी सनातन संस्कृति से उपजी विचार धाराएं किसी समय विश्व के अधिक व्यापक भूभाग पर प्रभावशाली थीं। तमाम बिंदुओं का हवाला देते हुए न्यास के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से देश को सनातन राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अनुराग सिंह,सूर्यमणि शुक्ल, करुणेश प्रताप सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.