अमरोहा, मार्च 30 -- नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। चौपला, बस्ती के स्वयंसेवक सुबह नौ बजे एमडीए कालोनी में एकत्र हुए। ध्वजारोहण किया गया। प्रार्थना के बाद पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। एमडीए कालोनी से होकर पथ संचलन हाईवे पर पहुंचा और चौपला, हसनपुर मार्ग से होकर रेलवे पुल होता हुआ कवि नगर में जाकर पथ संचलन समाप्त हुआ। नगर संघ चालक कमल कुमार ने बौद्धिक में कहा कि संघ के कार्यकर्ता समाज में पंच परिवर्तन के लिए कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वदेशी का प्रयोग, हमारे कर्तव्य व सामाजिक समरसता के लिए संघ के स्वयंसेवक समाज में जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दुओं से संगठित होकर भारत को विश्वगुरु बनाने को कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुभाष शर्मा, नगर कार्यवाह जगदीप ...